Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा कर, दी जान

 बिलरियागंज आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अजय उर्फ श्रीकांत पुत्र राम प्रसाद 30 वर्षीय ने अपने बड़े भाई के ससुराल में 6 महीने से भकुराचांदी गांव में रह रहा था। इसी दौरान बीति रात को समय 8 बजे के करीब परिजनों ने खाना खाने के लिए छत के ऊपर बुलाने गए तो उन्होंने देखा की युवक दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला । फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परीजनों ने मौके पर पहुंच कर फांसी के फंदे से नीचे उतारा, शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए। डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। मृतक सत नहर गांव थाना रानी सराय का निवासी बताया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसमें सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराही के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस हादशे से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh