गरीबों मजलूमों शोषितों वंचितों के मसीहा, जनप्रिय पूर्व प्रमुख स्व0विरेन्द्र यादव की मनाई गई 10वीं पूण्यतिथि
•रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन
•गरीबों में बितरित किया गया कम्बल
दीदारगंज -आजमगढ़ |विधानसभा क्षेत्र फूलपुर -पवई अंतर्गत विकास खंड फूलपुर के प्रांगण स्थित स्मृति चौपाल चबूतरा पर स्थित पूर्व प्रमुख विकास खंड फूलपुर स्व0विरेन्द्र यादव की 10वीं पूण्य तिथि पर प्रांगण में स्थित उनकी मूर्ति पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नम आंखों से याद किया तथा दो मिनट का मौन रखा ।इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गरीब महिलाओं को प्रमुख अर्चना यादव ने अपने हाथों कम्बल भी बितरित किया । इसके बाद श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रमुख के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबों मजलूमों शोषितों वंचितों की मदद करना उनके जीवन का मुख्य हिस्सा था इसलिए वह जनप्रिय हो गए थे। सभी रक्तदाता बंधुओं को घड़ी दी गई।इस अवसर पर फूलपुर क्षेत्र समिति प्रमुख अर्चना यादव, पूर्व विधायक अरूण कांत यादव ,खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल ,प्रमुख प्रतिनिधि फूलपुर मृगांक यादव उर्फ टाइगर,जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पल्थी प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र मकसुदिया प्रमोद यादव , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीशपुर मंशा यादव,विकास खंड फूलपुर क्षेत्र के समस्त बी डी सी सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।


















































Leave a comment