"एक पौधा मां के नाम" अभियान के अंतर्गत मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा किया गया वृक्षारोपण
जौनपुरः राज्य स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पौधा मां के नाम"अभियान के अंतर्गत आज मेडिकल कॉलेज, जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्य, प्रो० डा० रूचिरा सेठी, उप प्रधानाचार्य प्रो डा० आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० डा० ए० ए० जाफरी एवं अन्य चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारीगण एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी माताओं की स्मृति व सम्मान में एक-एक पौधा रोपित किया।
प्रधानाचार्य, प्रो० डा० रूचिरा सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि "मां न केवल जीवन की जननी होती है, बल्कि वह हमारे संस्कारों, मूल्यों और संवेदनाओं की प्रथम शिक्षिका भी होती है। उनके नाम पर पौधा लगाना केवल प्रकृति से जुड़ाव नहीं, बल्कि भावनात्मक कृतज्ञता की भी अभिव्यक्ति है।"आज हम सभी मिलकर 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण करेंगे जिसमें नीम, पीपल, अशोक, आम, अमरूद, आवला एवं छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा।
उप प्रधानाचार्य प्रो० आशीष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि "प्रकृति और माता, दोनों की जीवनदाता हैं। इस अभियान से दोनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अद्भुत अवसर मिला है। हम इस परंपरा को नियमित बनाएंगे।" मेडिकल कालेज जौनपुर इस अभियान को नियमित रूप से चलाने एवं अधिकारिक पौधारोपण हेतु प्रेरित करने के लिए कटिबद्ध है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० डा० ए०ए० जाफरी ने कहा कि "एक पौधा मां के नाम" यह केवल एक पर्यावरणीय अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी भावनाओं, कर्तव्यों और संस्कारों से जुड़ा एक गहन संदेश है । मां-जो जीवन की जननी है, जो निःस्वार्थ प्रेम, त्याग और और ममता की प्रतिमूर्ति है, उसके नाम पर एक पौधा लगाकर हम न केवल प्रकृति को उपहार दे रहे हैं, बल्कि उस देवी स्वरूप मां को भी एक संजीवन श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चो की देखभाल करती है उसी प्रकार हमें इन पौधों की देखभाल करनी है। *अन्त में कार्यक्रम के आयोजक डा० तुमुल नन्दन का आभार व्यक्त करता हूं* और सभी को इस अभियान में सहभागी बनने हेतु बधाई देता हूं।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने हेतु संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर डा० ले० कर्नल सी०बी०एस० पटेल, डा० विनोद, डा० सरिता पाण्डेय, डा० अरविन्द पटेल, डा० चन्द्रभान, डा० आशुतोष सिंह, डा० जितेन्द्र, डा० तुमल नन्दन, डा० मुदित चौहान, डा० नवीन कुमार सिंह, डा० आदर्श यादव, डा० संजीव यादव, डा० पंकज कुमार इत्यादि चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।



























































Leave a comment