Politics News / राजनीतिक समाचार

बंगाल में बीजेपी का सियासी समीकरण, 7 मार्च को मोदी की .....

चुनाव के मद्देनजर बंगाल में बड़े नेताओं के दौरे जारी है। इस लिहाज से 7 मार्च बड़ी तारीख होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के परेड ग्राउंड में बड़ी रैली का आयोजन करने वाले हैं। इस रैली में BCCI के प्रेसीडेंट सौरव गांगुली का बीजेपी में शामिल होना तय माना जा रहा है। इस दिन सौरभ के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती, प्रोसेनजीत सहित बंगाल की कई नामी हस्तियां बीजेपी में शामिल होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांगुली को बीजेपी में लाने के पटकथा दिसंबर 2019 में ही लिखी जा चुकी थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सबसे पहले उन्होंने गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसियएशन से निकाल कर बीसीसीआई प्रेसिडेंट बनाया। अमित शाह के बेटे तब BCCI के सचिव चुने गए थे। इसके बाद इस मुहिम को जय ने आगे बढ़ाया। हाल में गांगुली बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले थे। इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अकटलें तेज हो गई थी।
उत्तर प्रदेश फॉर्मूले को बंगाल में भी अपनाते हुए पार्टी TMC से बगावत कर BJP में आए शुभेंदु अधिकारी और सौरभ गांगुली को इसकी जिम्मेदारी दे सकती है। बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में जल्द ही चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि मतो की गणना 2 मई को होगी। बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके मद्देनजर सभी चुनावी राज्यों में आचार संहित लागू हो गई है। बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा ।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh