सरस्वती शिशु मंदिर कोटा खुर्द में झंडारोहण
लालगंज आजमगढ़, : पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर कोटा खुर्द पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीतों, स्वागत गीतों द्वारा कार्यक्रम में सुमधुरता घोलने का कार्य किया। विद्यालय पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। जिस के उपलक्ष्य में पूरे देश में गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। देश के मान सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करते हुए जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और आशा करते हैं कि मेरा देश आकाश की ऊंचाई का स्पर्श करे। तथा पूरे विश्व में इसका मान सम्मान बढ़े। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर मिश्र, प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह,शुकदेव सिंह,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह ,सुनील उर्फ डब्बू सिंह ,प्रदीप सिंह,त्रिभुवन सिंह,अतुल सिंह ,बृजेश सिंह, अर्चना सिंह ,धर्मराज चौहान ,सुरेंद्र नाथ यादव, किरण दीक्षित ,मन्ता प्रसाद, रीता यादव, अंकिता,पंद्रह नाथ सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह ने तथा संचालन धर्मराज चौहान ने किया। प्रबंधक उमाशंकर मिश्र तथा प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



























































Leave a comment