Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

देवरिया।अनंत पीठ आश्रम बरहज मे स्थापित अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल से भव्य तिरंगा यात्रा निकल गई

सर्वप्रथम उपस्थित जनसुनवाई द्वारा अमर शहीद राम प्रसाद के समाधि स्थल पर फूलमाला चढ़कर नमन किया गया तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

 तिरंगा यात्रा में बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाकाआश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हाथ में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय वंदे मातरम अमर शहीदों की कुर्बानी याद करेंगे हिंदुस्तानी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे, का नारा लगाते हुए पूरे नगर को गूंजायमान कर दिया।

तिरंगा यात्रा अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि से होकर नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौराहे पर पैना मार्ग पर स्थित शहीद स्थल तक पहुंच जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ शहीदों को नमन किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान

राजेश मिश्रा, अंगद तिवारी, नरेंद्र मिश्रा पप्पू रजनीश उपाध्याय ,रामधनी गोड़ ,कुश भगत ,श्रवण कुमार सिंह, मुरली मनोहर उपाध्याय ,अखंड प्रताप सिंह, जितेंद्र भारत, अनमोल मिश्रा, महेश जयसवाल ,पवन विश्वकर्मा, राजन जायसवाल ,राजन पटेल, निधि पांडे, सुमन मद्धेशिया, वर्तिका सिंह , अंचल पाठक सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh