Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्रकार के घर में हुई चोर उठा ले गए सारा सामान

देवरिया ।जनपद के बरहज कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित टीचर कॉलोनी में चोरों ने एक पत्रकार के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घर में रखे नए कपड़े चोरी हो गए, जबकि पुराने कपड़े वहीं पड़े रहे।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब घर की महिलाओं ने सफाई के दौरान सामान देखा तो नए कपड़े गायब मिले। इसके बाद तत्काल यूपी-112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास पूछताछ किया, परिवार का कहना है कि चोरी हुए कपडे परिवार के लोगों का था।
घटना को लेकर इलाके में चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि एक दिन पहले ही रेलवे स्टेशन रोड पर चोरों द्वारा पत्रकार के घर में घुसकर चोरी किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना है।
परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh