Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेस नेता ने लगाया ग्राम विकास अधिकारी पर फर्जी जन्मतिथि पर नौकरी करने का आरोप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग

देवरिया सलेमपुर। कांग्रेस के जिला सचिव परमानन्द प्रसाद ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को शिकायती पत्र सौंप कर बरहज विकास खण्ड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मनोहर लाल पुत्र मोतीलाल निवासी मिश्रौली पोस्ट मलकौली तहसील सलेमपुर को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व फर्जी अंक पत्र लगाकर नौकरी करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कुटुंब रजिस्टर में अलग जन्मतिथि, हाईस्कूल के प्रमाण पत्र जो पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज महुआबारी से निर्गत हुआ है उसमें अलग तथा पुनः हाईस्कूल का प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहें हैं उसमें अलग है। आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि  अगर एक व्यक्ति के तीन जन्म प्रमाण पत्र है और वह नौकरी कर रहा है तो यह कर्मचारी नियमावली के अनुसार अपराध है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh