लावारिस शव का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार कर अब्दुल हक ने दिखाया इंसानियत का रास्ता
कादीपुर सुलतानपुर । चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावा लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सड़क किनारे मिले लावारिस शव का अंतिम संस्कार सामाजिक कार्यकर्ता व जिला सुरक्षा संगठन इकाई कादीपुर के सचिव अब्दुल हक ने हिंदू रीति-रिवाज से कर मानवता की मिसाल पेश की।बीते 28 जून 2025 को हाईवे किनारे एक विक्षिप्त व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक को सौंप दिया।अब्दुल हक ने अपने सहयोगियों शिव यादव, शादाब, फैजान आजमी, आशीष चौधरी, गया प्रसाद निषाद, विवेक निषाद और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गोमती नदी के देवाढ़ श्मशान घाट पर शव का विधिवत अंतिम संस्कार कराया।अब्दुल हक ने बताया कि वह अब तक 100 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। अगर मैं किसी जरूरतमंद के काम आ सका तो यह मेरे जीवन का सौभाग्य है।इस पुण्य कार्य में सिपाही जितेंद्र गिरी, सिपाही बड़े बाबू, अनिल पाल समेत कई लोग मौजूद रहे। क्षेत्र में उनकी इस सेवा भावना की जमकर सराहना हो रही है।























































Leave a comment