Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने लिया जायजा

देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के मझौलीराज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार को मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी गोरखपुर एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध निर्धारित समय से पहले सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर कमी अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मंडलायुक्त ने पार्किंग स्थल, मंच, पंडाल, हेलीपैड, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए इन्हें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

डीआईजी गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ प्रमुख मार्गों और निर्धारित रूटों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी स्थिति में जाम न लगने देने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडलायुक्त एवं डीआईजी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सुरक्षा, यातायात, विद्युत, जनसुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh