तेज रफ्तार ट्रेलर ने मां बेटे को कुचला। दोनों की मौत
घोसी।दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे तेज रफ्तार में आ रहें टेलर ने मां-बेटों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रेलर को पकड़ थाने उठा लाई।
गोरखपुर जनपद के थाना बड़हलगंज अंतर्गत बेलवा निवासी 42 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजकुमार अपने 16 वर्षीय पुत्र सूरज यादव के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा के लिए जा रही थी। दोनों जैसे ही दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। ट्रेलर चालक दोनों के ऊपर चक्का चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। जिससे मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रेलर कुछ दूर आगे आकर खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को थाने उठा लाई। वहीं घटना की जानकारी होते ही मृत महिला के घरवाले भी पहुंच गए। और ट्रेलर चालक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस तहरीर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि दोनों शवों की पहचान मां-बेटे के रूप में हुई है। जो गोरखपुर बड़हलगंज के बेलवा गांव के रहने वाले है। परिजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रहीं है।























































Leave a comment