Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ रेलवे जंक्शन पर वाणिज्यिक टीम द्वारा बीमार महिला यात्री को चिकित्सा सेवा देकर, भेजा गया जिला अस्पताल

मऊ। घोसी। मऊ जंक्शन पर रेलवे वाणिज्यिक टीम द्वारा ट्रेन  19489 ट्रेन में प्रयागराज छिवकी से गोरखपुर की यात्रा कर रही महिला यात्री श्रीमती अल्पनासहाय F 55 को हार्ट की समस्या होने पर मऊ में तुरन्त रेलवे डॉ पुनीतराव को बुलवाकर प्राथमिक जाँच व उपचारोपरांत एम्बुलेंस से जिला  अस्पताल भेजवाया गया।
 रेलवे कंट्रोल रूम से प्राप्त सुचना एवं वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के निर्देश पर ट्रेन नम्बर 19489 में प्रयागराज छिवकी से गोरखपुर के लिए यात्रा कर रही को हार्ट प्राब्लम की सुचना मिलने पर ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर सीटीआई आरपी यादव के नेतृत्व में टीम ने रेलवे डा पुनीत राव को बुला कर बीमार महिला यात्री को ट्रेन से उतार कर प्राथमिक चिकित्सा देकर एंबुलेंस बुलाकर उसे तुरन्त जिला अस्पताल भिजवाया। साथ महिला यात्री के सभी लगेज आर पी एफ /मऊ पोस्ट पर सुरक्षित रखवाया गया एवं परिजनों को सूचित किया गया | 
 जिससे यात्रीयों में रेल के प्रति भरोसा बढ़ा और प्रसन्नता बनी | त्वरित यात्री सेवा के लिये यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को बहुत बहुत साधुवाद दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh