गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत
देवरिया ।सदर कोतवाली क्षेत्र गोरखपुर रोड स्थित बिते सोमवार को हुए हमले
में घायल अमित शर्मा (37) की गुरुवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बलुआ गाव निवासी सोमवार शाम कार से बैतालपुर पहुचे थे। साथ मे उन्होंने अपने दोस्त रामशरण (42) निवासी रामनगर वार्ड नंबर 10 दोनो साथ थे। और दोनो गोरखपुर रोड पर स्थित शर्मा ढाबे के पास खाना खाने गये थे।
तहरीर रामशरण के मुताबिक दोनों शाम 7 बजे ढाबे से कुछ दूर आगे जाकर अमीत लघुशंका के लिए उतरे। आरोप है कि इसी दौरान पिछे से अशोक यादव (बेल्डरिया) विपुल पुत्र राजेन्द्र और उसके साथ अन्य 6-7 लोगों ने पुराने रंजिश को लेकर दोनो पे हमला बोल दिया। हमलावरो ने लाठी डंडे के साथ धारदार हथियारो से मारपीट की। जिसमे अमित और रामशरण दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। वहा से दोनों को मेडिकल कालेज देवरिया ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पे अमित शर्मा को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां
3 दिन तक उनके उपचार के बाद उसकी मौत गुरुवार रात 9 बजे हो गई।
मौत की खबर मिलते हो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सदर कोतवाली पुलिस ने रामशरण सिंह की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मुकदमे मे हत्या की धारा बढाई जाएगी ।पुलिस के मुताबिक हमले में शामिल आरोपीयो और उपलब्ध साक्ष्यों तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
























































Leave a comment