चकरा गोसाई में स्थायी पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष
•स्थायी पुलिस चौकी होने से महिलाओं ,बुजुर्गों व व्यापारियों में सुरक्षा की भावना होगी मजबूत
देवरिया । सलेमपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चकरा गोसाई में स्थायी पुलिस चौकी के स्थापना की स्वीकृति दी गई है। चौकी खुलने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़ी उपलब्धि बताते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व गांव के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी रामजी गिरि ने कहा कि चकरा गोसाई और आसपास के गांवों में लंबे समय से स्थायी पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। चौकी खुलने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चौकी पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और नियमित गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से चोरी, विवाद, छेड़खानी तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही गांवों में होने वाले छोटे-मोटे विवादों का भी समय रहते समाधान किया जा सकेगा।
स्थायी पुलिस चौकी खुलने पर बीडीसी गणेश गिरि, राजू खरवार, अनिरुद्ध यादव, मदन यादव, संजय खरवार, मोहन सिंह, आदम अलीअनवर मियां, सुनील यादव, संजय सिंह पूर्व प्रधान,हरिशंकर प्रसाद,शिवप्रसाद कुशवाहा, रामऔतार चौहान, अजय कुशवाहा, तुलसी यादव, अखिलेश पांडेय, अनिल सिंह, शिवाजी यादव, जयराम कुशवाहा, रामनक्षत्र यादव, अवधेश आदि क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
























































Leave a comment