बुजुर्ग व्यक्ति को बंदर ने धक्का दे किया घायल, उपचार के दौरान हुई बुजुर्ग की मौत
देवरिया।बरहज नगर में आज सुबह एक व्यक्ति अपने घर के छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गए हुए थे तभी काला बंदर में उनका धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए आनन-फानन में घर वालों ने उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
कस्बा के पटेल नगर डिह स्थान निवासी विनोद निषाद 60 पुत्र स्वर्गीय परदेसी लखनऊ मे रहकर आइसक्रीम बेच कर अपना गुजारा करते थे बीते कुछ दिन पहले अपने घर आए हुए थे आज सुबह कपड़ा पसारने के लिए छत पर गए हुए थे तभी पीछे से एक बंदर ने धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर कर घायल हो गए घर वाले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर सुनते ही पत्नी घनावती एवं दो बेटे विशाल और विक्की का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
























































Leave a comment