Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निर्माण सामग्री की बढ़ती लागत और उत्पादन खर्च को लेकर ईट भट्ठा मालिकों की बैठक, जल्द नई दरें लागू करने पर चर्चा

 घोसी।मऊ। घोसी क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई जिसमें ईंटों के बढ़ते उत्पादन खर्च और वर्तमान बाजार परिस्थितियों को देखते हुए ईंटों की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मौजूद भट्ठा मालिकों ने कहा कि लगातार बढ़ रही लागत के कारण पुराने दामों पर ईंटों का उत्पादन करना मुश्किल होता जा रहा है ऐसे में नई दरें तय करना समय की आवश्यकता बन गई है।
 बैठक की अध्यक्षता भट्ठा संघ के घोसी ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू यादव ने की। उन्होंने कहा कि ईंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, डीजल, मजदूरी, परिवहन और अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि हुई है। इसके बावजूद लंबे समय से ईंटों के दामों में अपेक्षित संशोधन नहीं किया गया जिससे भट्ठा संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी भट्ठा मालिकों की सहमति से जल्द ही नई दरों को लागू करने पर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू भाई एवं मनोज यादव ने  अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लागत और बाजार के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ईंट उद्योग से जुड़े हजारों मजदूरों और कारोबारियों की आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर है इसलिए उद्योग को मजबूत बनाए रखने के लिए उचित मूल्य निर्धारण बेहद जरूरी है।
 बैठक में उपस्थित भट्ठा मालिकों ने एकमत होकर कहा कि यदि उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी होती रही तो पुराने रेट पर कारोबार चलाना संभव नहीं होगा। साथ ही सभी ने आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखते हुए उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।
संजय सिंह एवं अख्तर खान ने सभी की बातों का समर्थन करते हुए संगठन के निर्देशों का पालन की बात कही।
   इस अवसर पर संजय सिंह परमार,सर्वेश यादव, एहतेशाम, धनंजय चौहान, संजय सिंह, महेंद्र चौहान, मनोज यादव, अख्तर खान, अरविंद सिंह, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में ईंट भट्ठा मालिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन की मजबूती और उद्योग के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh