Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज विधानसभा के जनहित मुद्दों को लेकर सपा नेता बैठे भुख हड़ताल पर 

जब तक माँग पुरी नहीं होगी तब तक चलेगा हड़ताल -विजय रावत

देवरिया।आज बरहज विधानसभा के जनहित मुद्दों को लेकर बरहज काली मंदिर पर सपा नेता विजय रावत ने भुख हड़ताल चालू किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पिछले दस सालों से भाजपा सरकार ने बरहज विधानसभा को विकास से कोसों दूर कर दिया पिछले दस सालों से बरहज सोनू टुटी पड़ी लेकिन पिछले दस सालों से बरहज विधानसभा में भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं उसके बाद भी विकास नहीं हो पाया और अब जब विधानसभा का चुनाव आया है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बरहज में आकर चुनावी जुमला दे कर चले गए ऐसे में हमारी यहाँ के अधिकारियों से माँग है जनहित में बरहज सोनू घाट मार्ग पर तत्काल प्रभाव से गड्ढे पाटे जाए बरहज विधानसभा की बिजली व्यवस्था जो ध्वस्त हो चुकी हैं उसे तत्काल प्रभाव से ठीक की जाये मोहन सेतु पर धन आवंटित किया जाये परसिया विशुनपुर देवरिया कटान रोकने का प्रबंधन किया जाए नही तो यह भुख हड़ताल लगातार चालू रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से विकास यादव अनरूद यादव उपेन्द्र सिंह फरेन्द यादव भृंगू यादव छेदी कुमार रामराज इस्लाम गंगा यादव मुमताज़ दुर्गेश दुर्गेश गौड़ भोला गौड़ इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh