Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: NCMEC की सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

आजमगढ़। NCMEC (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन) साइबर टिपलाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि NCMEC से सूचना प्राप्त होने के बाद साइबर सेल को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की पुष्टि हुई।

 

पुलिस के अनुसार, 05 जून 2026 को कार्रवाई के दौरान मुख्य अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए 07 जून 2026 को एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री पर लगातार निगरानी रख रही है। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन या 112 पर दें। मामले में आरोपियों के विरुद्ध POCSO अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh