Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फर्जी तरीके से नाम दर्ज करने और संपत्ति हड़पने की शिकायत पर जिला अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

देवरिया।जनपद के सलेमपुर तहसील के ग्राम सरकंडा निवासी चंद्रमा कुशवाहा ने जिला अधिकारी को आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराया की मेरी पैत्रिक तथा गोदनामा संबंधी भूमि में गलत तरीके से नाम दर्ज करा कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी देवरिया को आवेदन दिया है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता चंद्रमा कुशवाहा का आप है कि उनका विधिवत गोदनामा हुआ है जिसके आधार पर उन्हें गोद लेने वाले परिवार की संपत्ति में नियम के अधिकार प्राप्त है उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सगे भाई ने जो अपने पिता की संपत्ति में पहले ही हिस्सा प्राप्त कर चुके हैं ग्राम सरकंडा स्थित भूमि में गलत तरीके से अपना नाम दर्ज कर लिया है शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित व्यक्ति न्यायालय से सेवानिवृत कर्मचारी है और अपने प्रभाव का उपयोग कर राजस्व अभिलेख में हेरा फेरी करने का प्रयास कर रहा है जिससे उनका अधिकार प्रभावित हो रहा 
 है। शिकायतकर्ता नहीं यह भी आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता ने नाबालिक रहने के दौरान उनकी माता से कथित रूप से धोखे से भूमिका हिस्सा हस्तानांतरित कर लिया गया था बाद में इस भूमि से संबंधित परियोजना के तहत लाखों रुपए का मुआवजा प्राप्त किया गया शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है
 शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें और उनके परिवार को  धमकियां दी जा रही है तथा शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है। 
जिलाधिकारी देवरिया ने मामले की जांच यूपी जिला अधिकारी सलेमपुर को सौंप दी है जांच के दौरान गोदनामा, खतौनी, खसरा, कुटुंब रजिस्टर की नकल, और अन्य संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh