Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबज हुआ क्षतिग्रस्त
देवरिया।स्थानीय बरहज नगर पालिका के अंतर्गत पचौहा वार्ड में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का मुख्य गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया दोपहर में काली घटा छाई हुई बादल और कड़क के साथ बिजली की चमक के बीच हुई बरसात में आकाशीय बिजली हनुमान जी के मंदिर के गुंबद पर गिरी जिससे गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया यह हनुमान जी की कृपा ही रही की अन्य किसी तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई मंदिर के पुजारी ने बताया कि घटना के समय में मंदिर में ही बगल के कमरे में था बड़े ही तेज आवाज के साथ मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरी बरसात समाप्त होने के बाद जब मंदिर से निकलकर मैंने देखा तो मंदिर का मुख्य गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया था।




























































Leave a comment