जौनपुर:सहायक आचार्य परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न
जौनपुर।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य, राजकीय (प्रा.) परीक्षा-2025 जनपद जौनपुर में रविवार को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का संचालन जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में किया गया।
जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 6,163 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,537 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,626 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए अधिकारियों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए थे।
प्रशासन की प्रभावी निगरानी एवं समुचित व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।




























































Leave a comment