राज्यमंत्री के औचक निरीक्षण से हड़कंप, एक भी अफसर का नहीं उठा CUG नंबर
•बिजली दफ्तर में मिली लापरवाही, एक्सईएन-एसडीओ को लगाई फटकार ।
देवरिया ।सलेमपुर में बिजली कटौती की शिकायतों पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम अचानक बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गईं। औचक निरीक्षण में अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। एक भी जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौजूद नहीं मिला।
निरीक्षण में क्या-क्या मिला
राज्यमंत्री ने खुद सभी अधिकारियों के CUG नंबर मिलाए। देहात जेई को छोड़कर किसी का फोन नहीं उठा। देर से पहुंचे एक्शन एक्शियन, एसडीओ,जेई को जमकर फटकार लगाई।
अफसरों से उपस्थिति रजिस्टर मांगा गया तो कोई दिखा नहीं पाया। नाराज मंत्री ने एक्शियन और एसडीओ को सीधे तलब कर लिया।
सभी लाइन मैनों का ब्यौरा लेते हुए अपने-अपने क्षेत्र में रहकर हर शिकायत पर तुरंत काम करने को कहा। जले ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने के आदेश दिए।
दफ्तर में मौजूद उपभोक्ताओं की शिकायतें राज्यमंत्री ने खुद सुनीं और मौके पर ही संबंधित अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मंत्री ने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, कन्हैया जायसवाल, अमरनाथ सिंह, अभय तिवारी समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।























































Leave a comment