Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सार्वजनिक रास्ते पर हो रहा अवैध अतिक्रमण

 देवरिया। जनपद के सलेमपुर तहसील के राजस्व अधिकारियों व पुलिस की लापरवाही के   राजस्व विवाद व अवैध अतिक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अवैध अतिक्रमण के मामूली मामले जो राजस्व अधिकारियों और पुलिस के तत्काल मौका निरीक्षण व सूझ-बूझ से निराकरण किया जा सकता है लेकिन लापरवाही व आख्या मांगने की नीति से लोग न्याय की आस में तहसील व पुलिस थानों के चक्कर लगाने को मजबुर हो जा रहे हैं ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकबंदी उर्फ बिगही में फोरलेन के किनारे एक रकबा में किए गए आवासीय प्लाटिंग में छोड़े गए 16 फीट की सड़क में एक-दो  प्लाट धारी अवैध अतिक्रमण कर पक्का सोख्ता और सीढ़ी रैम्प बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में पीछे तरफ के प्लाट धारियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची उप्र पुलिस की 112 नम्बर टीम के मना करने के बाद भी अवैध निर्माण होता रहा और कोतवाली पुलिस इसके अलावा कोई कार्यवाही करने से अपनी असमर्थता जताते हुए राजस्व विभाग को ही इसके लिए सक्षम बताया। लेकिन राजस्व अधिकारियों की अदूरदर्शी नीति और त्वरित कार्यवाही नहीं करने से राजस्व के मामले  बढ़ रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh