पेड़ से लटका मिला युवक का शव
देवरिया।लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव निवासी 25 वर्षीय हिमांशु कुमार का शव शुक्रवार सुबह गांव से करीब दूर बगीचे में पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार
हिमांशु कुमार पुत्र गोरख प्रसाद हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह इसी महीने अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने घर आया हुआ था
परिजनों के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे हिमांशु के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करते-करते वह घर से बाहर चला गया ।रात में वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे टहलने वाले लोगों ने बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भीड़ जुट गई और पहचान हिमांशु के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। हिमांशु दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अंकित कुमार भी बाहर नौकरी करता है। हिमांशु की दो बहनें चंद्रावती और गुड्डी हैं। बेटे की मौत से पिता गोरख प्रसाद, मां आशा देवी और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में लार थाने के एसएसआई विंध्याचल शुक्ला ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा।























































Leave a comment