घाघरा नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे तलाश जारी
देवरिया।बरहज नगर घाघरा नदी में नहाने गए तीन किशोरों में से दो किशोर डूब गये जबकि एक किशोर को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास की है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन किशोर सरयू नदी में स्नान करने के लिए निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास पहुंचे थे। तीनों नदी में नहाने लगे, तभी अचानक दो किशोरों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।
डूबने वाले किशोरों की पहचान अर्पित राजभर, उम्र 11 वर्ष, पुत्र पवन राजभर और अमन राजभर, उम्र 12 वर्ष, पुत्र बबलू राजभर के रूप में हुई है। दोनों किशोर पानी में डूब गए। वहीं तीसरा किशोर सुधीर राजभर, उम्र 14 वर्ष, पुत्र सोमनाथ राजभर को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर बचा लिया।
किशोरों के डूबने की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की खोज बिन कर रही है।























































Leave a comment