जनविरोधीनीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक करेगी संघर्ष: राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायणपटेल
घोसी।मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित श्रीलक्ष्मीशंकरयादव इंटरकालेज के प्रांगण में आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत किया।
मुख्यअतिथि राष्ट्रीयसचिव सत्यनारायण पटेल की उपस्थिति में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में की सबसे बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होना रहा, जिससे पार्टी को जिले में एक नई मजबूती और ऊर्जा मिली है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जनविरोधी है। उन्होंने कहा:
वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अमेरिका ईरान युद्ध को लेकर इसके पास कोई नीति नहीं है।कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेगा। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर संघर्ष किया जाएगा।"
विशिष्ट अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले नए युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता और युवा ही हैं। उन्होंने नसीहत दी कि सभी को बूथ स्तर तक जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब विकास और भाईचारे के संदेश से देना होगा।
मऊ की चारों सीटों पर दर्ज करेंगे ऐतिहासिक जीत: राजमंगल यादव
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हुंकार भरी
उन्होंने कहा कि आज जिस तरह भारी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है, उससे साफ है कि जनता अब बदलाव चाहती है। मऊ जिला कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। हम सब मिलकर पूरी मजबूती से लड़ेंगे और 2027 में मऊ की चारों विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।"
बैठक का सफल संचालन उदय प्रताप राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नए सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावों में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
























































Leave a comment