सरयू में स्नान करते बालक डूबा मचा कोहराम
देवरिया बरहज ।ग्राम बढ़या बुजुर्ग निवासी रमाकांत चौहान की पत्नी का निधन हो गया था। शनिवार को परिवार के सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए गौरा कटईलवा घाट पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे अंत्येष्टि के बाद घर के लोग सरयू नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया।
नहाते समय राकेश चौहान का 14 वर्षीय पुत्र अंश चौहान का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते किशोर नदी की तेज धारा में डूब गया। साथ आए लोगों ने शोर मचाया और किशोर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब अंश का पता नहीं चला परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी व थाना अध्यक्ष बरहज विशाल कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और स्थानीय लोगों की सहायता से किशोर की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी की अंत्येष्टि में आए पोते के डूबने से पूरे गांव में मातम पसर गया है।






















































Leave a comment