Accidental News / दुर्घटना की खबरें

घोसी में रॉन्ग साइड ट्रेलर ने ईको कार को मारी टक्कर, बुनकर की मौत, दो घायल।

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के  कल्याणपुर के पास रविवार/सोमवार की भोर में ट्रेलर द्वारा कार को जोरदार टक्कर मार देने से  सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने सामने से आ रही ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतक की पहचान करीमुद्दीनपुर बाग निवासी 36 वर्षीय मौलवी तौकीर पुत्र तनवीर अहमद के रूप में हुई है। तौकीर पेशे से बुनकर थे।
हादसे में फहीम पुत्र नसीम और हामिद पुत्र स्व. मोहिबुल हक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि ईको कार वाहन कोपागंज से घोसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है।
मृतक तौकीर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 4 वर्षीय बेटा ओमाम और 8 व 3 वर्षीय बेटियां आयत और रिम फातिमा शामिल हैं। तौकीर अपने दो भाइयों में बड़े थे; उनका एक भाई विदेश में नौकरी करता है, जबकि तौकीर घर पर बुनकरी का काम करते थे। उनकी चार बहनें भी हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घोसी नगर में ट्रेलर, बड़े ट्रैकों के सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश पर रोक के साथ हाईवे पर सख्ती बढ़ाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही हाईवे पर स्थित सभी ढाबों, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh