Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में आधी-अधूरी नाली से हाहाकार! सड़क बनी तालाब, स्कूली बच्चे फिसलने को मजबूर

बिलरियागंज/ आजमगढ़ । स्थानीय नगर पालिका बिलरियागंज के शिव नगर के पत्रकार पुरम मोहल्ले में नगरपालिका के लोगों द्वारा आधा अधुरा नाली निर्माण कार्य करवा दिया और पानी की निकासी नहीं की गई जिसके चलते लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा जिसमें प्रिन्स जायसवाल, श्री राम यादव, प्रमोद कुमार, मोती लाल, दुर्गा गुप्ता,विजय प्रताप यादव,लहरी यादव आदि ने पानी निकासी,टुटी सड़क पर आर सी सी रोड बनवाये जाने की जिलाधिकारी से मांग किया है लोगों ने बताया इस मार्ग पर छोटे बच्चों का स्कूल है और कीचड़ में आये दिन बच्चे या अभिभावक फिसल कर गिरते रहते हैं और नगरपालिका व जिला प्रशासन से अवलंब पानी की निकासी व रास्ता बनवाये जाने की मांग किया गया। इसी क्रम में इलाहाबाद बैंक से रौनापार जाने वाला बाईपास मार्ग भी क्षतिग्रस्त है और बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है वहीं टुटी नाली से जल निकासी सड़क पर बहता रहता है और आने जाने वालों को काफी असुविधा होती है जबकि इस मार्ग पर दो दो इंटर कालेज भी है लेकिन इस मार्ग पर निर्माण कार्य नहीं हुआ जबकि टुटी सड़क पर भी भी लोग किसी तरह चलने को मजबुर है। 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh