Crime News / आपराधिक ख़बरे

संतान न होने पर बर्बरता की हद पार: पति-देवर ने पीट-पीटकर ली महिला की जान, 48 घंटे में गिरफ्तारी

आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संतान न होने को लेकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय सिप्पी सिंह की हत्या 1 मई 2026 को सुबह करीब 8 बजे की गई। मृतका के पिता सूर्यप्रकाश सिंह, निवासी जमीन हरखोरी धनछुला थाना जीयनपुर, ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को संतान न होने के कारण उसके पति और देवर ने मिलकर पीट-पीटकर मार डाला।
इस गंभीर मामले में अतरौलिया थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 161/26 के तहत धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के नेतृत्व में की गई।
48 घंटे के भीतर पुलिस का एक्शन
तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 3 मई की सुबह करीब 7:50 बजे सिकन्दरपुर तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज सिंह (37 वर्ष), पति और विनय सिंह (24 वर्ष), देवर शामिल हैं, जो ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों का यह पहला आपराधिक मामला है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के साथ कांस्टेबल जयराय, रिक्रूट कांस्टेबल सतलज वर्मा, महिला आरक्षी कुमारी नेहा, सृष्टि तथा चालक कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh