हाई टेंशन तार छुने से मंदबुद्धि बालक झुलसा
देवरिया।जनपद के गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम को एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
रेलवे स्टेशन की में लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर एक मंदबुद्धि युवक चढ़ गया मालगाड़ी के ऊपर से गुजर रही 25000 वोल्ट का हाई टेंशन तार को युवक ने पकड़ लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसको बाद में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गौरी बाजार में शाम 3:00 बजे लगभग 38 से 40 वर्ष के बीच का एक मंदबुद्धि युवक अचानक में लाइन में खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया ऊपर पहुंचाने के बाद उसने हाई टेंशन तार को छू दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया घटना देख रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों में अपराध अफरा तफरी मच गई स्थानी लोगों की मदद से युवक को उतारा गया और एंबुलेंस से उसे स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार भेजा गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।






















































Leave a comment