घोसी के बुढ़ावर में धारा133 के तहत रास्ता विवाद के निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण
घोसी।मऊ। घोसी तहसील अंतर्गत ग्राम बुढ़ावर गांव में सार्वजनिक रास्ते और अतिक्रमण को लेकर दायर मुकदमा में त्वरित कार्यवाही को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने गांव पहुंच कर सम्बन्धित रास्ते का भौतिक निरीक्षण किया।
तहसील क्षेत्र के बुढ़ावरगांव में रास्ते के विवाद को लेकर सीआरपीसी के तहत
सूर्य देव बनाम जयनाथ राय का विवाद अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद के निस्तारण हेतु एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।
जानकारी के अनुसार, सूर्य देव और जयनाथ राय के बीच भूमि और सार्वजनिक रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के कारण गांव का निकास बाधित हो रहा है। मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 133 (जो पूर्व में CRPC 133 थी) के तहत एसडीएम न्यायालय में लंबित है। धारा 133 का उपयोग सार्वजनिक स्थान से बाधा या उपद्रव हटाने के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाता है।
इस विवाद के जल्द निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके का मुआयना किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम ने भौतिक निरीक्षण के दौरान संबंधित लेखपाल और कानूनगो को विवादित भूमि की सटीक पैमाइश कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
पुलिस प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि मामले के निस्तारण तक मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखें।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा, न्याय निर्धन के द्वार तक पहुंचना चाहिए। सरकारी जमीनों और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बुढ़ावर के ग्रामीणों को उम्मीद है कि एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद सालों से लटका यह रास्ता विवाद अब जल्द ही सुलझ जाएगा।





















































Leave a comment