Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छत से गिरी बच्ची हुई घायल

 देवरिया।बरहज:  थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के आसपास एक बच्ची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घर वाले उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
 रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बेलवनिया निवासी सुरेंद्र चौरसिया की पुत्री प्रियांशी 4 अपनी मां गुड़िया के साथ चार-पांच दिन पहले नाना जसवंत चौरसिया के घर कोटवां आई थी। 12 मई को उसके मामा की शादी है। शाम को बच्चों के साथ खेलते हुए छत पर चली गई। अचानक छत से नीचे गिर गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh