सीओ ने घोसी कोतवाली का किया निरीक्षण। साफ सफाई के साथ दिए अन्य निर्देश
घोसी।मऊ। सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने घोसी कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के साथ विभिन्न पटलो का अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अपराध नियंत्रण, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की। परिसर में मलखाने में दर्ज वाहनों, सफाई को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।
निरीक्षण के दौरान सीओ जितेंद्र सिंह ने अपराध से सम्बन्धित, त्योहार रजिस्टर, एचएस रजिस्टर के साथ अन्य अभिलेखों की जानकारी उनके अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण,लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की हिदायत दी। एचएस पर नजर बनाए रखने के साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीओ जितेंद्र सिंह ने कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह एवं अन्य को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए ।
सीओ ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस टीम को सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर एसआई विजय शंकर, शुभम त्रिपाठी, सूरज सिंह, दिवाकर राणा, महिला एसआई यशोदा , ऋचा सोनी सहित हेड कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, भीम, कांस्टेबल विराट पटेल और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।























































Leave a comment