Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न

देवरिया।आज  नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष  श्वेता जायसवाल जी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत एवं सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा नगर की आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ₹48,29,75,000 (अड़तालीस करोड़ उनतीस लाख पचहत्तर हजार रुपये) के आय-व्यय बजट पर विचारोपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विकास कार्यों, भवन मानचित्रों की स्वीकृति तथा अध्यक्ष  की अनुमति से अन्य प्रस्तावों को भी अनुमोदित किया गया।
प्रस्तावित विकास कार्यों के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण एवं मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य तथा अन्य जनहितकारी योजनाएं सम्मिलित हैं।
बैठक के दौरान स्वच्छता, जल निकासी, यातायात व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण नियंत्रण एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज नगर के समग्र विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh