Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बळीराम हिरामण पाटील आइडियल पत्रकार संगठन रायगढ़ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

रायगढ़ को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में वरिष्ठ पत्रकार बळीराम हिरामण पाटील को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। पाटील, पनवेल (रायगढ़) के निवासी हैं और लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय सचिव दिनेश तिवारी तथा केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर मौर्य के साथ विचार-विमर्श के उपरांत की गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महाराज डॉ. नितिन शिंदे की सहमति से इस निर्णय को अंतिम रूप दिया गया।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि बळीराम हिरामण पाटील के नेतृत्व में शीघ्र ही रायगढ़ जिला इकाई का पूर्ण गठन किया जाएगा और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

आइडियल पत्रकार संगठन परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अजय कुमार मिश्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष

आइडियल पत्रकार संगठन

कार्य क्षेत्र – संपूर्ण भारत


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh