उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल आजमगढ़ दौरे पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से पहुंचेंगे, एमएलसी के पिता को देंगे श्रद्धांजलि
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार 9 अप्रैल को आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन को प्रोटोकॉल प्राप्त हो गया है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह करीब 7:00 बजे लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका काफिला बड़सरा खालसा में पहुंचेगा।
यहां उपमुख्यमंत्री करीब साढ़े 9 बजे एमएलसी विजय बहादुर पाठक के आवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे।
करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो जाएंगे। दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में है तथा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।























































Leave a comment