Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बकाया विद्युत बिल जमा करने के बाद भी बिल बकाया,अंधेरे में उपभोक्ता जीने को मजबूर

देवरिया।बिजली विभाग द्वारा अजब गजब खेल खेला जा रहा है बकाया विद्युत बिल जमा करने के बाद भी बकाया बिल दिखाई जा रहा है अधिकारी किसी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं विद्युत उपभोक्ता निराश होकर लौट रहे हैं
विद्युत विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है बिजली उपकेंद्र बरहज  बरहज विद्युत उप केंद्र पर विद्युत अधिभार जमा करने के लिए दर्जनों उपभोक्ता सुबह से लाइन में खड़े रहे । सायं 05 बजते ही अधिशासी अभियंता कुर्सी छोड़कर चले गए जबकि अन्य कर्मचारियों ने खिड़की बंद कर दी। 
इससे नाराज उपभोक्ताओं ने विभाग पर जमकर नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।  उपभोक्ताओं का कहना है कि वे अपनी समस्या लेकर आते हैं, लेकिन निराश होकर घर वापस जाना पड़ता है, विभाग पर समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता । बारा दीक्षित निवासी संजय यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था, लेकिन शाम तक बिल जमा नहीं हो पाया।  पुराना बरहज निवासिनी सविता ने बताया कि 10 बजे से घर का काम धाम छोड़कर आईं हूं,लेकिन सर्वर डाउन का बहाना बताकर बिल जमा नहीं किया गया।  दुर्गावती ने आरोप लगाया कि यह बिजली विभाग सिर्फ धन उगाही का अड्डा बना है। सुबह से शाम तक लोग समस्या लेकर आते हैं पर कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं। बदामी देवी, शिवम तिवारी आदि ने कहा कि स्मार्ट मीटर के चलते बिल जमा करने के बाद भी बकाया बिल दिख रहा है, जिससे अंधेरे में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं फ़िर भी अधिकारी सुनते नहीं हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh