आजमगढ़ में 34 लाख की जमीन ठगी फर्जी खतौनी दिखाकर किया खेल पैसे मांगने पर दी धमकी, मुख्य आरोपी कृष्णचंद्र राय समेत 4 पर केस दर्ज
आजमगढ़। जनपद में भूमि से जुड़ी धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी दस्तावेज तैयार कर 34 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने मुख्य अभियुक्त कृष्णचंद्र राय समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सगड़ी तहसील के महराजपुर गांव निवासी मोहम्मद जाहिद शेख ने शिकायत दी कि आरोपियों ने कूटरचित खतौनी दिखाकर जमीन बेचने का झांसा दिया और उनसे 34 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब उन्होंने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मु0अ0सं0 153/2026 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 और 506 भादवि में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कृष्णचंद्र राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले से ही कई गंभीर मामलों में नामजद है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पूर्व में मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि भूमि धोखाधड़ी और जालसाजी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


























































Leave a comment