Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रैक्टर के नीचे दबाने से एक किशोर की मृत्यु दूसरा हुआ घायल

देवरिया।ग्राम  परसिया देवार में ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की मृत्यु हो गई, जबकि दुसरा जो ट्रैक्टर चाला रहा युवक घायल हो गया।  
थाना क्षेत्र के परसिया देवार निवासी 22 वर्षीय गणेश चौहान पुत्र हरेंद्र चौहान गांव से करीब 100 मीटर दूर सरयू नदी के पास रेत में ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर पर गांव के ही 14 वर्षीय प्रिंस यादव पुत्र जयप्रकाश यादव भी बैठे थे। गणेश ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था।  
सड़क ऊंची होने के कारण ट्रैक्टर आसानी से नहीं चढ़ पा रहा था। इस पर गणेश ने ट्रैक्टर को तेजी से सड़क पर चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पीछे की तरफ पलट गया। हादसे में गणेश और प्रिंस दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए।  
दोनों को ट्रैक्टर के नीचे दबाते देख आसपास के लोगों ने शोर-गुल मचाना शुरू कर दिया हल्ला सुन लोग दौड़े और दोनों को बाहर निकाला। परिजनों व ग्रामीण घायलों को मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रिंस यादव को मृत घोषित कर दिया।  
जबकि घायल गणेश चौहान का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक गणेश चौहान की स्थिति सामान्य है।  
घटना से गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर  आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh