Latest News / ताज़ातरीन खबरें

6 दिन बाद भी नहीं मिला उपभोक्ताओं को गैस गैस उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में हुआ वाद विवाद

 देवरिया।जनपद के सलेमपुर नगर में अमन एचपी गैस एजेंसी पर 6 दिनों से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है उपभोक्ता गैस लेने के लिए देर रात से ही लाइन लग रहे हैं लेकिन उन्हें पर दिन वापस जाना पड़ रहा है जिसको लेकर आक्रोशित उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों के बीच घंटे वाद विवाद होता रहा मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर कर मामले को शांत कराया। गैस उपभोक्ताओं का कहना है ग्रामीण क्षेत्र से आकर के हम लोग देर रात से ही लाइन लगते हैं लेकिन दिनभर इंतजार करने के बाद भी गैस नहीं मिल रहा है। गोपालपुर के अरुण यादव चुटिया के रवि कुशवाहा तिलौली सुहाना कैसे जमशेद अंसारी धरमपुर के इरफान अंसारी सब्जी मंडी के मधु अहमद बीगही की रीता देवी भरौली वार्ड के शमशेर अली मीरा देवी राजीव कुमार सहित और लोगों ने बताया कि रोज रात गैस एजेंसी पहुंचकर लाइन लगते हैं लेकिन विगत 6 दिनों से गैस नहीं मिल रहा है नाराज उपभोक्ताओं ने पूर्व में सलेमपुर कोतवाली पर चक्का जाम किया था आप है की एजेंसी पर भीड़ अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को गोदाम पर बुलाकर पहले मोबाइल से बुक और फिर पर्ची की लंबी कतार खड़ा किया जा रहा है उपभोक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र आपूर्ति की मांग करते हुए  भविष्य में बड़ी आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही स्थिति रही तो हम लोग चक्का जाम और आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh