Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन अधिवक्ताओं ने, संसद को ज्ञापन सौंपा

देवरिया।अधिवक्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता सीओ कार्यालय पहुंचे और घटना में सम्मिलित कर्मचारी व अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।  
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव व महामंत्री अमरेश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं सांसद बाँसगाँव कमलेश पासवान को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की।  
ज्ञापन में कहा गया कि 5 अप्रैल रविवार को पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह की प्रधान के समर्थकों द्वारा की गई धक्का-मुक्की से मृत्यु हो गई। इसके बाद एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी देवरिया के माध्यम से भेजा था, जिसमें पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने, अवैध कृत्यों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच कर गिरफ्तारी की मांग की गई थी।  
मांग पत्र में पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, स्थायी सुरक्षा, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक बरहज तथा उपजिलाधिकारी बरहज को निलंबित करने की भी मांग की गई है।  
एसोसिएशन ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर से त्वरित कार्रवाई कराई जाए, ताकि अधिवक्ता समाज व आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो। बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि सांसद कमलेश पासवान मांगों को गंभीरता से लेते हुए शासन से उचित कार्रवाई कराएंगे।  
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चन्द वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष मुरारी कुमार भारती, कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिपुरेश मिश्र सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। ‘अधिवक्ता एकता-जिंदाबाद’ के नारों के साथ अधिवक्ताओं ने दिवंगत को श्रद्धांजलि भी दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh