जलालपुर में चार दिवसीय अखिल भारतीय महिला इनामी हॉकी का आगाज, खिलाड़ी दिखाएंगे दम
जलालपुर ,अंबेडकर नगर: क्षेत्र की हॉकी प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अखिल भारतीय महिला इनामी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अप्रैल 2026 तक एन. डी. इंटर कॉलेज, जलालपुर में होगा। अभिनव क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को उत्तर प्रदेश हॉकी से मान्यता प्राप्त है।प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव एवं डॉ. राम प्रकाश सिंह उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा व बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह शामिल होंगी।
क्लब अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर मैदान, चिकित्सा व्यवस्था, रहने व खाने का पुख्ता इंतजाम किया गया है। उन्होंने सभी हॉकी प्रेमियों से उद्घाटन समारोह में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। संयोजक देवेश मिश्र ने कहा, "यह प्रतियोगिता महिला हॉकी को बढ़ावा देने के साथ जलालपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।" मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि इनामी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। यह चार दिन हॉकी प्रेमियों के लिए 'महाकुंभ' साबित होगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष आनन्द जायसवाल, सचिव सनी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


























































Leave a comment