सियही बिलोकि धिरता भागी ।हरे कहावत परम विरागी
देवरिया।स्थानीय बरहज में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रांगण मैं चल रहे श्री राम कथा के आठवें दिन अवध धाम से पधारे हुए आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्री सीताराम विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ कुछ दिनों के बाद चक्रवर्ती महाराज दशरथ में महाराज जनक को संदेश भेजो अब हम लोग अयोध्या जाना चाहते हैं अब वह समय आया जब जानकी जी मिथिला से विदा होकर अयोध्या को जाएंगी यह सुनकर पूरे रानीवास में हलचल सी मच गई जानकी जी के विदाई का समय आया जानकी के विदा होते समय मिथिला के श्रीनिवास में लोग रोने लगे यहां तक की जानकी के विदाई के समय मिथिला के पशु पक्षी तक रो उठे। जानकी जी एकांत कमरे में फूट-फूट कर रोने लगे जब इसकी सूचना महाराज जनक को पहुंची तो जनक जी दौड़ते हुए जानकी के महल में पहुंचे बेटी को रोते देखा जनक जी अधीर हो गए जिस जनक के बारे में कहा जाता है कि महाराज जनक विदेह है लेकिन
सियासी बिलोंकी धिरता भागी।
रहे कहावत परम विरागी।।
पुत्री को देखकर जनक जी रोने लगे जनक जी के छोटे भाई सिरज ध्वज ने कहा आप तो बि रागी है। जनक ने अपनी लाडली बेटी जानकी से पूछा बेटी क्या बर तुम्हारी योग्य नहीं है,क्या हमने दहेज काम दिया है, जब सब कुछ ठीक है तो रो क्यों रही है जानकी जी ने जो प्रश्न किया इस प्रश्न का उत्तर समाज में आज का पिता भी नहीं दे सकता जनक जी निरुत्तर हो गए जानकी जी ने कहा कि मां के गर्भ से बेटी और बेटे दोनों पैदा होते हैं लेकिन माता-पिता बेटे को पास रख लेते हैं और बेटी को पराए घर विदा कर देते हैं। राजा विदेह के पास इस प्रश्न का उत्तर नहीं था वह निरुत्तर हो गए। संसार में सबसे कठिन समय बाप को बेटी विदा करने का होता है ऐसे समय में अच्छे-अच्छे का धैर्य टूट जाता है। जानकी जी तीनों बहनों सहित विदेह की नगर से विदा होकर अयोध्या पहुंची और अयोध्या में खुशी का माहौल छा गया।
कथा के दौरानआजनेय दास जी महाराज, प्यारे मोहन सोनी, डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह , मुरली मनोहर उपाध्याय ,शेषनाथ रावत ,अनमोल मिश्रा, अभय पांडे ,आंचल पाठक, श्याम जी मिश्रा, केदरबारी, रामनिवास उपाध्याय ,उमा मद्धेशिया, जनार्दन बरनवाल, प्रदीप मद्धेशिया, जयप्रकाश शास्त्री नागेंद्र मिश्रा सुभाष यादव, ओमप्रकाश दुबे ,दिनेश मणि त्रिपाठी ,हरेंद्र तिवारी, राधेश्याम तिवारी, रामनिवास मद्धेशिया, अमला भगत, मनोज गुप्ता, अर्जुन कुमार, मैनेजर तिवारी, सुजीत सोनी, गिरजा सोनी, माया सोनी, शशि कला शर्मा, हेमलता शर्मा ,आकांक्षा मिश्रा, अमृता मिश्रा, रेखा मिश्रा, पदमा दीक्षित, पूजा द्विवेदी, पूनम पांडे, पुष्पा पांडे, रीता यादव, वंदना यादव ,मनोरमा तिवारी, कुमकुम तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।






















































Leave a comment