Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मोहम्मद खालिद खान आइडियल पत्रकार संगठन आजमगढ़ के जिला सह सचिव होंगे

दीदारगंज /आजमगढ़ lआइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई आजमगढ़ का विस्तार करते हुए पत्रकार मोहम्मद खालिद खान पुत्र स्वर्गीय एखलाक अहमद निवासी बैरकडीह थाना दीदारगंज तहसील फूलपुर जिला आजमगढ़ को जिला सह सचिव आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी दीदारगंज के वरिष्ठ पत्रकार तथा आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह ने दी। डॉक्टर सिंह ने यह भी बताया कि जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा द्वारा यह नियुक्ति प्रदेश संरक्षक दो पृथ्वीराज सिंह के दिए गए मार्गदर्शन के बाद तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश के बाद की गई है। उन्होंने जिला इकाई आजमगढ़ को मजबूती के साथ पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा मोहम्मद खालिद खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh