भाजपा के गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान के साथ लाभार्थियों का किया सम्मान
घोसी। मऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को घोसी विधानसभा के लिए घोसी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत रघौली की अनुसूचित एवं राजभर बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को देने के साथ उनसे संवाद किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत भवन सहित आसपास के स्थानों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इसके बाद उन्होंने ग्राम सभा के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कानूनगो राम नवल तथा वृद्ध सनोहर राजभर को फूल-मालाओं व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों वरिष्ठजनों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करती है। गांव/बस्ती चलो अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है।
जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में प्रेरणा मिलती है।
संयोजक श्रीमती कंवल गिरी ने कहा कि गांव/बस्ती चलो अभियान के जरिए कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं। इससे सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच रही है और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में मदद मिल रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय, संयोजक श्रीमती कंवल गिरी, ग्राम प्रधान विजय कुमार मुलायम, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया ‘जीतू’, इंद्र बहादुर सिंह, अंबिका यादव, अविनाश कुमार रंजन सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।




















































Leave a comment