नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक के जोखन प्रसाद का हुआ निधन।
देवरिया।स्थानीय नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के वरिष्ठ लिपिक जोखन प्रसाद के असामयिक निधन पर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा दुख व्यक्त किया गया उनके निधन से समस्त नगर पालिका परिवार में शोक की लहर व्याप्त है इस दुखद अवसर पर कार्यालय परिसर में समस्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं वार्ड के सदस्यों की उपस्थिति में उनकी स्मृति में 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सबसे प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवार जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप सभासद रतन सोनकर वरिष्ठ लिपिक मनोज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जोखन प्रसाद एक कर्मठ इमानदार एवं कर्तव्य निष्ठ कर्मचारी थे उनका निधन नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के लिए क्षति है उन्होंने आगे कहा कि जोखन प्रसाद जी सरल स्वभाव एवं कार्य के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ दिवंगत जोखन प्रसाद के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार परिजनों से मुलाकात की तथा उन्होंने ढाढस बधाया उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।



























































Leave a comment