Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर में अधिकांश खराब पड़े वाटर कूलर को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

घोसी।मऊ। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत की लचर पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। मंगलवार को छात्र नेता अतुल शर्मा व उद्देश्य पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने एसडीएम अशोककुमारसिंह को ज्ञापन सौंपकर नगर में लगे वाटर कूलरों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार की मांग की। कुछखराब वाटर कूलरो पर तो नगर विकास मंत्री के फोटो भी लगे है।
एसडीएम अशोककुमारसिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि नगर पंचायत घोसी के पास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी प्रांगण,बस स्टेशन, तहसील, करीमुद्दीनपुर, एलआईसी आदि  प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर या तो लंबे समय से खराब पड़े हैं या पूरी तरह बंद हैं। इससे राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को इस तपती गर्मी में पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। खासतौर पर दोपहर के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं जब लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाता। अधिकांश वाटर कूलर लगने के कुछ माह बाद ही खराब हो गए हैं। कम गुणवत्ता के चलते यह सब हो रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया कि वाटर कूलरों की स्थापना और रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुविधा नजर नहीं आ रही है। इससे पूरे मामले में अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कूलरों की मरम्मत और संचालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
छात्र नेता अतुल शर्मा के साथ अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सभी खराब पड़े वाटर कूलरों को दुरुस्त कर चालू नहीं कराया गया तो जन आंदोलन तेज किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं नगरवासियों को अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है कि आखिर कब उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल पाएगी। इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद सिंह, विपुल राय, उमाशंकर उपाध्याय,अतुल शर्मा, उद्देश्य पांडेय, ब्रजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh