Latest News / ताज़ातरीन खबरें
श्री राम कथा के लिए गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलशयात्रा
देवरिया।स्थानीय नगर श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज आश्रम बरहज के प्रांगण से होने वाले नव दिवसीय श्री राम कथा को लेकर कलश यात्रा निकाल गई जो नगर भ्रमण करते हुए सरयू तट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कलश भर पुनः कथा पर कलश स्थापित किया कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा हर हर महादेव जय श्री राम के नारों से बरहज नगर गूंज उठा कलश यात्रा के दौरान अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज, अनमोल मिश्रा, आंचल पाठक, आदर्श पाठक, पंकज पाठक,कपिल मुनि पाठक, कृष्ण पांडे ,प्रिंस पटेल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से देर रात 10:00 बजे तक आचार्य श्री धीरज कृष्ण शास्त्री द्वारा कहीं जाएगी जो आज से प्रारंभ होकर 7 अप्रैल तक चलेगी।























































Leave a comment