Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रीति मिश्रा असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य पद पर हुई चयनित

देवरिया।जनपद के ग्राम सभा कोहर अमेठी निवासी डॉक्टर उदय राज मिश्रा की बेटी प्रीति मिश्रा ने यूपी पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है डॉक्टर उदय राज मिश्रा जी जो पूर्व में आर आर  पीजी कॉलेज में शिक्षक रहे हैं और वर्तमान में बिहार में प्राचार्य के रूप में कार्यरत है उनके मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम कर प्रीति मिश्रा ने यह मुकाम हासिल किया है प्रीति मिश्रा की यह उपलब्धि क्षेत्र की युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है प्रीति मिश्रा के चयनित होने पर माता-पिता परिवार के लोगों ने खुशी व्यक्त की शुभचिंतकों ने बधाई दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh